भाजपा ने 5 को दिखाया बाहर का रास्ता... पदाधिकारी एवं पार्टी सदस्य पर अनुशासनहीनता की कार्यवाही... 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित...
मिशन 2023 काे देख एक और जहां शिवराज सिंह चाैहान नायक मुवी के सीएम की तरह एक्शन मुड में देखे जा रहे है। पार्टी की मजबुती बरकरार रखने हेतू तमाम प्रयास किए जा रहे है। भाजपा प्रदेश की मजबुत पार्टी हाेने की बात कर रही है, वही भाजपा की अंर्तकलह एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है।एक ओंर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर 15 वर्ष से प्रदेश की सत्ता पर काबिज हाेकर भाजपा पार्टी का विजयी परचम लहराया जा रहे है। वहीं मिशन 2023 में भी पुन: परचम लहराकर पार्टी काे प्रदेश में मजबूती व भारी बहूमत के साथ सत्ता काे बरकरार रखनें के लिए, भाजपा द्वारा ताबड़तोड़ एक्शन लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। दूसरी ओंर जिले में भाजपा की राजनिती में नित नयें किस्सें सामने आ रहे है।
इसी तारतम्य में पदाधिकारियों काे अनुशासनहीनता के चलते गुरूवार को आननफानन में भाजपा जिलाध्यक्ष ने पांच पदाधिकारियाें काे अनुशासन हीनता के चलते पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बाहर किया।
विगत दिवस झाबुआ जिले में हुवें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दर्मियान पार्टी व्हिप का उलंघन करने पर तथा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशीयो के विरूध्द चुनाव लड़ने तथा घोर अनुशासन हीनता करने पर जिला भाजपा कोर कमेटी के सह सहमति से जिला भाजपा संगठन प्रभारी हरीनारायण यादव के निर्देश पर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह जी नायक की अनुशंसा पर भाजपा के पांच पार्टी पदाधिकारी एवं पार्टी सदस्यों को भाजपा कि प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया।
कार्यकर्ताओं पर अनुशाशनात्मक कार्यवाही करते हुवें किसान माेर्चा जिला अध्यक्ष कलमसिंह भाबोर, पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रूपसिंह बारिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमसु पारगी व मेगजी अमलियार तथा जिला कार्य. सदस्य काे निष्कासित किया गया। जिसकी सुचना भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण नायक द्वारा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा काे दी गई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें