गूंज़-ए-झाबुआ और एमपी जनमत की खबर का असर - प्रधानमंत्री आवास घोटाले की शिकायत पर कलेक्टर नेहा मीना ने दिए जांच के निर्देश...

झाबुआ। "गूंज़-ए-झाबुआ और एमपी जनमत" द्वारा विगत मंगलवार को प्रमुखता से उठाए गए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में गड़बड़ी के प्रकरण का असर अब देखने को मिला है। इस मामले में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान आवेदक कमलेश पिता गुलाब सिंह खराड़ी निवासी सकतला, तहसील रामा द्वारा फिर से शिकायत प्रस्तुत की गई कि उनके नाम से स्वीकृत आवास की राशि किसी अन्य ने निकाल ली है और उन्हें आज तक कोई लाभ नहीं मिला है।
         इस गंभीर शिकायत को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर दोषियों पर दंडात्मक कार्यवाही करने एवं पीड़ित को उसकी स्वीकृत राशि दिलाने के निर्देश दिए।

हर आवाज को मंज़िल मिले, यही हमारा मकसद है... सच को उजागर करना ही 'गूंज़-ए-झाबुआ' का वजूद है... जहां हक दबा हो, हम वहाँ खड़े हैं... कलम से क्रांति की लौ जले, हम उसी राह के मुसाफिर हैं..

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

झाबुआ के फॉरेस्ट कॉलोनी में तेंदूपत्ता अधिकारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस मौके पर मौजूद

भील सेना की बैठक सम्पन्न - विश्व आदिवासी दिवस पर ढोल-मांदल और झांकियों से संस्कृति का होगा प्रदर्शन, राणापुर ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए बदेसिंह वाखला

रामभरोसे आरोग्य मंदिर - बाहर से ‘खुला’, भीतर से ‘ताला’, सेवा कहाँ गुमशुदा...?