आलीराजपुर जिलें में 17 ग्राम पंचायताें पर उपसरपंच के निर्वाचन 20 फरवरी काे

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अलीराजपुर जिले के 6 जनपद पंचायतों 17 ग्राम पंचायतों में उप सरपंच का निर्वाचन करवाने के लिये 20 फरवरी को सम्मिलन बुलाने के निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को दिये गये है। विश्वसनीय सूत्राें से प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीराजपुर जिले के विकासखण्ड कट्ठीवाड़ा की ग्राम पंचायत अकोला, साजनपुर, सुमन्यावाट, विकासखण्ड अलीराजपुर की ग्राम पंचायत रिछवी, विकासखण्ड सोण्डवा की ग्राम पंचायत सगवारा, बेसवानी, विकासखण्ड उदयगढ़ की ग्राम पंचायत सागोराटा, कालवाट, कानाकाकड़, आम्बी , कुंडलवासा, बयड़ा, कोल्याबयड़ा, विकासखण्ड भाभरा की ग्राम पंचायत मेढ़ा, छोटी फाटा, कीलाना और विकासखण्ड जोबट की ग्राम पंचायत बाज्याबयड़ा में उप सरपंच का निर्वाचन होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

झाबुआ के फॉरेस्ट कॉलोनी में तेंदूपत्ता अधिकारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस मौके पर मौजूद

भील सेना की बैठक सम्पन्न - विश्व आदिवासी दिवस पर ढोल-मांदल और झांकियों से संस्कृति का होगा प्रदर्शन, राणापुर ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए बदेसिंह वाखला

रामभरोसे आरोग्य मंदिर - बाहर से ‘खुला’, भीतर से ‘ताला’, सेवा कहाँ गुमशुदा...?