मध्य प्रदेश में 9 साल बाद सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ...

भाेपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश में पिछले 9 वर्षों से रुकी हुई पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सिंह यादव ने विधानसभा सत्र में बड़ा ऐलान किया है।
9 साल से प्रमोशन पर था विराम...
2016 में उच्च न्यायालय के आदेश के बाद प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की प्रमोशन प्रक्रिया ठप हो गई थी। इससे न केवल हजारों कर्मचारी पदोन्नति से वंचित रहे, बल्कि इस अवधि में करीब 1 लाख कर्मचारी सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं।
विधायक प्रताप ग्रेवाल ने उठाई आवाज...
सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने इस मुद्दे को प्रमुखता से विधानसभा के पटल पर रखा और सरकार से मांग की कि लंबे समय से अटकी पदोन्नति प्रक्रिया को तत्काल बहाल किया जाए। उनकी इस पहल के बाद सरकार ने समाधान निकालने की दिशा में कदम बढ़ाने का आश्वासन दिया है।
क्या बोले मुख्यमंत्री...?
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सिंह यादव ने कहा कि सरकार जल्द ही रिक्त पदों को भरने और कर्मचारियों को प्रमोशन देने की प्रक्रिया तेज करेगी।
कर्मचारियों में खुशी की लहर
इस फैसले के बाद मध्य प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को राहत मिली है। अब जल्द ही प्रमोशन और सेवा संबंधी अड़चनें दूर होने की उम्मीद है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मैं अब नहीं मिलूंगी..." झाबुआ की कनक पाटीदार का दर्दभरा वीडियो वायरल - क्या एक और बेटी सिस्टम से हार गई...?

झाबुआ के फॉरेस्ट कॉलोनी में तेंदूपत्ता अधिकारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस मौके पर मौजूद

झाबुआ में मिलावटी चांदी की बिक्री, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग